संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की फिल्म “दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी” का फर्स्ट लुक आउट

Sanjay Mishra-Mahima Chaudhary Movie: बॉलीवुड की एक मजेदार कॉमेडी मूवी आ रही है। जिसका नाम भी काफी दिलचस्प है। इस फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई जाएगी जो अपना बाप की दूसरी शादी कराता है। इस फिल्म में महिमा चौधरी नजर आने वाली है। फैंस को यह काफी मजेदार लग रहा है।

Sanjay Mishra-Mahima Choudhary Movie: बॉलीवुड में इन दिनों नई और हटकर कहानियों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में संजय मिश्रा ( Sanjay Mishra) और महिमा चौधरी( Mahima Choudhary) भी जुड़ गए हैं। महिमा चौधरी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लौट रही है। उनकी आने वाली फिल्म “दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी” है। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है, जिसे देखकर फैंस की बेताबी बढ़ गई है।

Sanjay Mishra-Mahima Chaudhary Movie

Image Source: Instagram

फिल्म की कहानी बड़ी ही दिलचस्प और अनोखे प्लॉट पर आधारित है। एक युवक अपने होने वाले ससुराल की “अनोखी शर्त” पूरी करने के लिए अपने पिता की दूसरी शादी करवाने के मिशन पर निकल पड़ता है। ससुराल वाले अपनी बेटी को ऐसे घर में भेजने से मना कर देते हैं जहां कोई स्त्री न हो। अब बेटा परंपरा, समाज और यहां तक कि अपने पिता के विरोध के बावजूद इस चुनौती को स्वीकार करता है। आगे कहानी कैसे आगे बढ़ती है — यही फिल्म की असली मज़ेदार यात्रा है।

End of Feed