Alia-Sanjay's Inshallah to be Revived: मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली काफी समय से अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर चर्चा में बने हुआ हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट को अहम भूमिका में देखा जाएगा। तीनों स्टार्स के लुक कुछ दिनों पहले ही एक के बाद एक जारी किए गए हैं। अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि आलिया भट्ट और फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'लव एंड वॉर' में साथ काम करने के बाद अब आलिया और भंसाली फिल्म 'इंशाअल्लाह' (Inshallah) पर एक बार फिर काम शुरू करने वाले हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Hanuman Ansh' के बाद कैंची धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, डायरेक्टर Vishal Chaturvedi ने की खास अपील)
'इंशाअल्लाह' को दोबारा शुरू करेंगे आलिया-संजय (Pic Credit: Instagram)
'इंशाअल्लाह' पर जल्द शुरू होगा काम?
साल 2019 में इस फिल्म 'इंशाअल्लाह' की अनाउंसमेंट बड़े स्तर पर की गई थी। इस मूवी के लिए संजय लीला भंसाली ने सलमान खान और आलिया भट्ट को फाइनल किया था। हालांकि बाद में कई कारणों से प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भंसाली इस कहानी को नए अंदाज में दर्शकों के सामने लाने पर विचार कर रहे हैं। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट के बीच 'इंशाअल्लाह' को लेकर बातचीत चल रही है। इस मूवी की स्क्रिप्ट में बदलाव किए जा सकते हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Day 3: अजय देवगन की फिल्म ने मचाई धूम, 3 दिनों में 150 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन)
संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की ओर से फिल्म 'इंशाअल्लाह' को शुरू करने पर कोई अपडेट नहीं आया है। बताया जा रहा है कि कहानी के मूल भाव को रखते हुए स्क्रीनप्ले को नए तरीके से तैयार किया जा रहा है जिससे फिल्म को एक नए अंदाज में पेश किया जा सके। अब यह देखना है कि फिल्म को मेकर्स कब शुरू करते हैं। इसके अलावा फैन्स को 'लव एंड वॉर' की रिलीज का इंतजार है, जो अगले साल यानी 2027 के जनवरी महीने में रिलीज होगी।
