Mandhira Kapur Smith on Priya Kapur Allegation: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) का साल 2025 में निधन हो गया था। संजय कपूर के इस दुनिया से जाने के बाद उनके परिवार में 30,000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को लेकर लड़ाई जारी है। इस मामले में एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल रही में करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर के खिलाफ क्रिमिनल एक्शन की मांग की थी। इसके साथ ही समायरा और कियान ने सौतेली मां पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। इन सब के बाद प्रिया कपूर (Priya Kapur) ने संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर स्मिथ (Mandhira Kapur Smith) के खिलाफ क्रिमिनल डिफेमेशन का केस दाखिल किया है। प्रिया के आरोपों पर अब मंधिरा कपूर स्मिथ ने रिएक्शन दिया है।
Image Source: Mandhira Kapur Smith And Priya Kapur Instagram
मंधिरा कपूर स्मिथ ने कही ये बात
संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ता ही रहा है। अभी हाल ही में संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने उनकी बहन मंधिरा कपूर स्मिथ के खिलाफ केस किया था। अब इसको लेकर मंधिरा कपूर स्मिथ ने रिएक्शन दिया है। मंधिरा कपूर स्मिथ ने HT सिटी को दिए इंटरव्यू में मंधिरा कपूर स्मिथ ने कहा कि उन्होंने कभी कोई झूठ नहीं बोला। उन्होंने कहा, 'मैंने जो भी कहा है, वो सब कोर्ट में दर्ज है। मैं किसे बदनाम कर रही हूं? अगर मैंने कहीं झूठ बोला है तो बताइए, क्योंकि मैं गारंटी देती हूं कि मैंने कभी झूठ नहीं बोला।' मंधिरा ने बताया कि वो संजय कपूर की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर और उनके बच्चों समायरा व कियान से अभी भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा, 'बच्चों ने अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया है। मेरी मां ने अपना बेटा खोया है। ये बहुत मुश्किल वक्त है। लोग सिर्फ पैसे की बात कर रहे हैं, लेकिन ये मेरे पिता की विरासत का भी सवाल है। प्रिया जो मेरे पिता के बारे में कह रही है कि उन्होंने कंपनी को बर्बाद कर दिया और मेरे भाई ने इसे उठाया नहीं, कंपनी उस समय बहुत अच्छा चल रही थी। अब क्या मुझे उन पर मानहानि का मुकदमा करना चाहिए? तुम ये खेल खेलना चाहती हो? हम भी खेलते रहेंगे। मेरे पास खोने को कुछ नहीं है।'
कैसे हुआ था निधन
करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन साल 2025 में इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान हार्ट अटैक से हुआ था। इस मैच के दौरान संजय कपूर एक मधुमक्खी निगल गए थे। संजय कपूर महज 53 साल के थे जब वो ये दुनिया छोड़कर चले गए थे।
