हाथ जोड़कर Sanjay Dutt ने दी सफाई, बोले- 'शो में कही बातें मेरी निजी राय नहीं'

Sanjay Dutt Video: संजय दत्त अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर विवाद के बाद एक्टर ने फिर सफाई दी है और कहा कि बातें उनकी निजी राय नहीं थीं।

Sanjay Dutt Video: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों अपने एक बयान को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शेखर सुमन के टॉक शो ‘शेखर टुनाइट’ में एक्टर ने कहा था कि उन्हें देश में अब ‘शांति’ महसूस नहीं होती। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराजगी जताई और सवाल भी उठाए। विवाद बढ़ने पर संजय दत्त ने पहले एक्स पर सफाई दी थी। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक बार फिर अपने बयान का संदर्भ समझाते और साफ करते नजर आ रहे हैं कि शो में कही गई बातें उनकी निजी राय नहीं थीं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Salman Khan की मेहमान नवाजी से गदगद हुए बीजेपी के युवा नेता, तारीफ में कह दी बड़ी बात)

sanjay dutt

संजय दत्त ने दी सफाई (Pic credit-instagram)

संजय दत्त ने कही ये बात

दरअसल, संजय दत्त गांधी जयंती के खास एपिसोड में शेखर सुमन के शो में पहुंचे थे। इस दौरान शो के एक राजनीतिक व्यंग्य वाले सेगमेंट में उन्होंने ‘मुन्ना भाई’ के अपने किरदार में कई बातें कहीं। सेगमेंट के दौरान संजय दत्त ने कहा था कि अब उन्हें देश में ‘शांति’ महसूस नहीं होती। सोशल मीडिया पर उनके इन बयानों की क्लिप सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद संजय दत्त ने वीडियो जारी कर अपनी बात का संदर्भ साफ किया। वीडियो में वह हाथ जोड़कर लोगों से अपनी बात समझने की अपील करते नजर आए। संजय दत्त ने कहा, 'हैलो सभी को। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने शेखर सुमन के शो में मेरे द्वारा कही गई बातों को लेकर मुझसे संपर्क किया। कुछ लोगों ने कहा कि वे मेरे बयान से हैरान हैं, जबकि कई लोग मेरी बात से बिल्कुल सहमत नहीं थे।'

End of Feed