Sanjay Dutt Exit From Welcome 3: मशहूर निर्माता फिरोज नाडियाडवाला और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने साथ में मिलकर 'वेलकम' सीरीज के तीसरे पार्ट यानी 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) फिल्म की घोषणा की थी। फिल्म की घोषणा करते हुए उन्होंने यहां तक बताया था कि इसमें इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स नजर आने वाले हैं। इन एक्टर्स में संजय दत्त भी शामिल थे, जो फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देते। अब जो ताजा खबर सामने आई है उसके मुताबिक संजय दत्त ने 'वेलकम 3' से बाहर होने का फैसला कर लिया है। इस खबर से संजय दत्त (Sanjay Dutt) के फैन्स को बड़ा झटका लगा है।
बॉलीवुड हंगामा की नई रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त ने डेट्स ना होने की वजह से फिल्म से बाहर होने का निर्णय ले लिया है। संजय दत्त ने अपने सारे इश्यूज के बारे में दोस्त अक्षय कुमार को बताया। संजय दत्त को लग रहा है कि 'वेलकम टू द जंगल' का शूट बिना प्लानिंग के होने लगा और स्क्रिप्ट में भी काफी बदलाव हुए। इस वजह से उनकी बाकी कमिटमेंट्स पर भी फर्क पड़ा रहा है। इसलिए संजय दत्त ने फिल्म छोड़ दी है।
बता दें संजय दत्त ने इस फिल्म के लिए 15 दिन की शूटिंग कर ली थी। मेकर्स इस समय दुविधा में हैं कि वो संजय दत्त के पार्ट को पूरी तरह से डिलीट करें या इसे रीशूट करें। संजय दत्त ने फिल्म के लिए फनी पार्ट को शूट किया था। मेकर्स फिल्म में संजय दत्त के पार्ट को बतौर गेस्ट अपीयरेंस ले सकते हैं। बता दें संजय दत्त के बाहर होने एक बाद फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और रवीना टंडन सहित कई एक्टर्स दिखाई देंगे।
