तलाक की खबरों के बीच Sania Mirza ने खाली किया Shoaib Malik का घर!!

Sania left Shoaib's House: पाकिस्तानी मीडिया में छायी एक खबर के अनुसार भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक का घर छोड़ दिया है। सानिया मिर्जा ने दुबई में ही एक नया घर लिया है, जिसमें वो अपने बेटे के साथ रहेंगी। सानिया ने दुबई में रहने का फैसला इसलिए किया है ताकि उनके बेटे को मां-बाप दोनों का प्यार मिल सके।

Sania left Shoaib's House: भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा बीते कुछ दिनों से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर मीडिया में बनी हुई हैं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक हो गया है। इन दोनों के बीच पिछले एक साल से चीजें ठीक नहीं चल रही थीं, जिसके बाद इन्होंने अलग होने का फैसला लिया है। शोएब मलिक के एक करीबी ने मीडिया को जानकारी दी है कि दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया है, जिसके बाद इनकी राहें पूरी तरह से अलग हो गई हैं। शोएब मलिक के करीबी ने इससे ज्यादा कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

तलाक की खबरों के बीच Sania Mirza ने खाली किया Shoaib Malik का घर!!

तलाक की खबरों के बीच Sania Mirza ने खाली किया Shoaib Malik का घर!!

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक (Shoaib Malik) अब साथ में भी नहीं रहते हैं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक दुबई में एक बंगले में साथ रहा करते थे लेकिन अब सानिया मिर्जा ने नया आशियाना तलाश लिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सानिया मिर्जा ने दुबई में एक नया घर लिया है, जिसमें वो अपने बेटे के साथ रहती हैं। सानिया ने दुबई में घर इसलिए लिया है ताकि वो शोएब के साथ मिलकर अपने बेटे का ध्यान रख पाएं और उसे मां-बाप दोनों का प्यार मिल सके। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा दुबई में रहकर अपने बेटे की को-पैरेंटिंग करेंगे।

End of Feed