अनंतपुर चेनसॉ हमले से ‘एनिमल’ को जोड़ने वालों पर भड़के Sandeep Reddy Vanga, आलोचकों को सुनाई खरी-खोटी

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 4, 2026, 02:01 PM IST

Sandeep Reddy Vanga on Critics: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में हुई चेनसॉ हमले की घटना के बाद संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों पर सवाल उठे। अब निर्देशक ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

Sandeep Reddy Vanga on Critics: फिल्मों में हिंसा दिखाने को लेकर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनकी फिल्मों में दिखाए गए एक्शन और हिंसक दृश्यों पर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। अब आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक स्कूल के अंदर हुई चेनसॉ हमले की घटना के बाद एक बार फिर उनकी फिल्मों को लेकर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस घटना को उनकी फिल्मों में दिखाई गई हिंसा से जोड़ना शुरू कर दिया। लगातार हो रही आलोचना के बीच अब फिल्म एनिमल (Animal) के निर्देशक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और आलोचकों पर तीखा हमला बोला है।

Sandeep Reddy Vanga on Critics

अनंतपुर चेनसॉ हमले से ‘एनिमल’ को जोड़ने वालों पर भड़के संदीप रेड्डी वांगा, बोले- त्रासदी को निजी खुन्नस निकालने का जरिया न बनाएं (Image Source: IMDb)

संदीप रेड्डी वांगा ने किया पलटवार

फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने अनंतपुर में हुए चेनसॉ हमले के बाद उनकी फिल्मों की आलोचना करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि किसी जघन्य अपराध के बाद सबसे पहले पीड़ितों और उनके परिवारों के बारे में सोचना चाहिए, न कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना चाहिए। उन्होंने लिखा, "जब कोई व्यक्ति जघन्य अपराध करता है, तो सबसे पहले हमें उसके प्रति संवेदना दिखानी चाहिए और इस बड़ी समस्या को समझने की कोशिश करनी चाहिए। इसके बजाय सिनेमा को आसानी से निशाना नहीं बनाना चाहिए।' अपनी फिल्मों की आलोचना करने वालों पर निशाना साधते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस घटना का इस्तेमाल उन्हें निशाना बनाने के मौके के तौर पर कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा, 'अब ये साफ होता जा रहा है कि आपकी चिंता पीड़ितों या उनके परिवारों को लेकर नहीं है, बल्कि आप इस भयानक घटना को अपने निजी हिसाब-किताब चुकता करने के एक घटिया बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।' उन्होंने अपने आलोचकों में से कुछ को 'असफल, निराश और बेरोजगार पुरुष और महिला स्टार' भी कहा। आखिर में संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा, 'किसी त्रासदी के वक्त संवेदना दिखानी चाहिए, उसका फायदा नहीं उठाना चाहिए। इन दोनों के बीच का फर्क समझिए।'

End of Feed