एनिमल में बिना प्रोस्थेटिक्स के न्यूड सीन करने दौड़ पड़े थे रणबीर कपूर, संदीप रेड्डी ने बताया इस जुनून ने दिलाई फिल्म को सफलता

Animal Nude Scene shoot without Prosthetics: संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि फिल्म में न्यूड सीन शूट करने के दौरान रणबीर कपूर ने कोई प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल नहीं किया। इसे नैचुरल दिखाने के लिए वह बिना इसके शूट करने को रेडी हो गए। एनिमल के लिए संदीप ने रणबीर की तारीफ भी की।

Animal Nude Scene shoot without Prosthetics: रणबीर कपूर की सबसे चर्चित फिल्म एनिमल ( Animal) ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की थी और यह दर्शकों को खूब पसंद आई थी। दो साल बाद भी एनिमल के बारे में चर्चा जारी है। हाल ही में निर्माता संदीप रेड्डी वांगा ( Sandeep Reddy Vanga ) ने फिल्म के सबसे चर्चित सीन पर बात की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय रणबीर कपूर को दिया और कहा कि उनकी समझ ने ही फिल्म को इतना सफल बनाया था।

Animal Nude Scene shoot without Prosthetics:

हाल ही में संदीप रेड्डी एक इंटरव्यू के दौरान एनिमल( Animal) पर बात करते नजर आए। रेड्डी ने बताया कि फिल्म में उनकी और रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) की आपसी सहमति ने काम को बहुत आसान कर दिया। जो उसे पसंद था वही मुझे पसंद था, मैं उनसे पूछता था कि यह सीन ठिक है तब रणबीर कहते थे कि आप वही करो जो आपको करना है सवाल मत करो सब सही है। संदीप ने फिल्म के वायरल सीन पर भी बात की जब रणबीर कपूर बिना एक भी कपड़ों के चलकर आते हैं। निर्माता ने बताया कि पहले जब हमने इसे प्रोस्थेटिक्स के साथ ट्राइ किया तो यह सही लग रहा था, लेकिन जब असल में शूट किया तब बिल्कुल खराब लग रहा था। फिर मैंने कहा कि इसे बाहर शूट करना पड़ेगा बिना प्रोस्थेटिक्स के ताकि अच्छे से सीन आ जाए। जब मैंने रणबीर को यह बात बताई तो वह इसके लिए तुरंत मान गए। यह सब 10 मिनट में ही हो गया और कुछ भी अजीब नहीं लगा।

End of Feed