रणबीर कपूर की 'एनिमल' और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' की वजह से 'Sanam Teri Kasam 2' बनने में हुई देरी, मेकर्स ने किया बड़ा खुलासा

Sanam Teri Kasam 2 Delayed Due to Animal-Stree 2: हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक ड्रामा 'सनम तेरी कसम' के डायरेक्टर राधिका राव और विनय सप्रू ने खुलासा करते हुए बताया कि दर्शक रणबीर कपूर की 'एनिमल' और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों को पसंद करने लगे थे, इसलिए उन्होंने 'सनम तेरी कसम 2' बनाने का आईडिया होल्ड पर डाल दिया था।

Sanam Teri Kasam 2 Delayed Due to Animal-Stree 2: कुछ महीनों पहले मेकर्स ने हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक ड्रामा 'सनम तेरी कसम' को री-रिलीज किया था। जब पहली बार यह मूवी रिलीज हुई थी तब लोगों ने इसे खास प्यार नहीं दिया था लेकिन री-रिलीज के बाद 'सनम तेरी कसम' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। 'सनम तेरी कसम' का क्रेज देखने के बाद मेकर्स ने इस मूवी का सीक्वल बनाने पर विचार किया। 'सनम तेरी कसम 2' के सीक्वल के लिए मेकर्स ने कई सालों का लंबा इंतजार किया है। 'सनम तेरी कसम' के निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू ने खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने एक फॉलो-अप की योजना बनाई थी लेकिन बीते कुछ सालों में दर्शकों का मूड बदलता देखने के बाद उन्होंने इस रोमांटिक ड्रामा का सीक्वल बनाने को होल्ड पर डाल दिया था।

Sanam Teri Kasam 2 Delayed Due to Animal-Stree 2

निर्देशक विनय सप्रू ने बताया कि 'सनम तेरी कसम 2' बनाने का आईडिया हमेशा से ही उनके दिमाग में था और यह उनके प्लान का हिस्सा भी था। जब वो पहली बार फिल्म का लेखन कर रहे थे तभी उन्होंने इसके दूसरे पार्ट को बनाने की प्लानिंग कर ली थी। बीते कुछ सालों में दर्शकों की पसंद बदलने की वजह से उन्होंने 'सनम तेरी कसम 2' को रोक दिया था। डायरेक्टर के मुताबिक रणबीर कपूर की 'एनिमल' जैसी इंटेंस थ्रिलर और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' जैसी हॉरर-कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई थीं। ऑडियंस भी इस तरह की फिल्मों को पसंद कर रही थी।

End of Feed