राज एंड डीके के साथ सलमान खान की सुपरहीरो मूवी में नजर आएगी ये हसीना !! नाम जानकर झूम उठेंगे फैन्स

Samantha Ruth Prabhu to Star in Salman Khan's Next: कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि राज एंड डीके की नेक्स्ट मूवी में सलमान खान अहम रोल में दिखाई देंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट यह है कि इस मूवी में सलमान खान के साथ सामंथा रुथ प्रभु नजर आ सकती हैं।

Samantha Ruth Prabhu to Star in Salman Khan's Next: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सुनने में आ रहा है कि सलमान खान ने हिट फिल्ममेकर जोड़ी राज और डीके के साथ एक सुपर हीरो बेस्ड मूवी के लिए हाथ मिलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि सलमान खान इस मूवी के लिए निर्देशकों के साथ शुरुआती बातचीत कर रहे हैं। हालांकि बातचीत अभी शुरुआती चरण में ही है। अब एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। इस मूवी के लिए सलमान खान के अपोजिट मेकर्स ने सामंथा रुथ प्रभु को फाइनल किया है।

Samantha to Star in Salman Khan's Next

Pic Credit: Instagram

सलमान संग बनेगी सामंथा की जोड़ी

मिड-डे को एक सूत्र ने बताया कि राज एंड डीके के निर्देशन में बनने जा रही सलमान खान की फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु नजर आ सकती हैं। निर्माताओं ने सामंथा से इस मूवी के लिए बातचीत की है। सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरी बार राज एंड डीके की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' और 'सिटाडेल: हनी-मनी' में अहम रोल अदा किया था। अब इस सुपर हीरो बेस्ड मूवी में सलमान खान और सामंथा को एक साथ स्क्रीन पर देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। (इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण को धर्मपत्नी बनाने से पहले रणवीर सिंह ने तोड़ा था इन हसीनाओं का दिल, लिस्ट देखकर खुली रह जाएंगे आंखें)

End of Feed