Samantha Ruth Prabhu on Naga Chaitanya: सामांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के अलग होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। शादी के चार साल बाद ही इनके रिश्ते में ऐसी दरार आई थी कि इन्होंने एक स्टेटमेंट जारी करके सब खत्म होने की जानकारी दी थी। अब समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य को अलग हुए एक साल से ज्यादा वक्त हो गया है। अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अब अपने एक्स-हसबैंड नागा चैतन्य के अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला को डेट करने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। एक रेस्तरां में चैतन्य और शोभिता की एक पुरानी तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। इसी के बाद से ये जमकर वायरल हो रही है। अब इसी खबर पर सामांथा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
द सियासत डेली से बात करते हुए सामंथा ने कहा, 'मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसके साथ रिलेशनशिप में है। जो लोग प्यार का मूल्य नहीं जानते हैं, वे कितने भी लोगों को डेट करें, उनकी आंखों में आंसू आ ही जाएंगे। कम से कम उस लड़की को तो खुश रहना चाहिए। अगर वह अपना व्यवहार बदल लेता है और लड़की को चोट पहुंचाए बिना उसकी देखभाल करता है, तो यह सभी के लिए अच्छा होगा।'
वायरल हो रही इस तस्वीर में चैतन्य ने एक शेफ के साथ फोटो खिंचवाते देखा जा सकता है, जबकि शोभिता उनके पीछे एक टेबल पर बैठी नजर आ रही हैं। कथित तौर पर यह फोटो कपल की लंदन यात्रा के दौरान ली गई थी। सामंथा ने अक्टूबर 2017 में नागा चैतन्य के साथ शादी की थी। बाद में दोनों ने अक्टूबर 2021 में अलग होने की घोषणा की। उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बयान जारी किए थे। जिसमें लिखा था- 'हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए। बहुत विचार-विमर्श और विचार के बाद हमने अपने-अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है।'
सामंथा रुथ प्रभु ने कहा था, 'हम एक दशक से अधिक की दोस्ती के लिए भाग्यशाली हैं जो हमारे रिश्ते का मूल था और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा। हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे इस कठिन समय में हमारा समर्थन करें और हमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक गोपनीयता प्रदान करें। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।'
