Vicky shared Sam Bahadur poster: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर के लिए कमर कस रहे हैं। फिल्म सैम बहादुर का डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है, जिन जिनकी राजी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म सैम बहादुर में दर्शकों को भारत-पाक युद्ध की कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें विक्की कौशल भारतीय वीर सैम मानेकशॉ का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। विक्की कौशल ने अपनी अपकमिंग मूवी का नया पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस पोस्टर में विक्की कौशल भारतीय सेना की वर्दी में खड़े नजर आ रहे हैं।
Vicky
विक्की कौशल ने शेयर किया फिल्म सैम बहादुर का नया पोस्टर
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर जैसे ही अपनी नई फिल्म सैम बहादुर का नया पोस्टर शेयर किया, वैसे ही फैंस ने उन पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। विक्की कौशल इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं, जो कैरेक्टर में ढलने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। फिल्म सैम बहादुर के लिए भी उन्होंने अपने लुक पर काफी काम किया है और उनकी मेहनत फिल्म के पोस्टर में साफ-साफ नजर आ रही है।
एनिमल से है सैम बहादुर की टक्कर
सैम बहादुर की सीधी टक्कर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से है। एनिमल एस बिग बजट एक्शन ड्रामा है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स इस क्लैश को लेकर चिंतित हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगर ये क्लैश टल जाए तो दोनों ही मूवीज को फायदा होगा। वैसे आप एनिमल-सैम बहादुर में से किस मूवी को पहले देखने के लिए जाएंगे, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
