Sam Bahadur Box Office Collection Day 1 (Early Trends): बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) 1 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कई रिपोर्ट सामने आ रही हैं। मूवी रणबीर कपूर की एनिमल के आगे परास्त होती दिख रही है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर को बेहतरीन रिव्यू मिल रहे हैं। यह एक एंटरटेनर फिल्म हैं, जिसे देखने पर से आपको कई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलने वाली है। फिल्म बनाने में बेहतरीन रिसर्च का भी इस्तेमाल किया गया है।
Image Credit: Social Media
यह भी पढ़ें- Animal Box Office Collection Day 1 (Early Trends): एनिमल ने चकनाचूर किया पठान-गदर 2 का रिकॉर्ड, मिली इतनी ओपनिंग
इस फिल्म में विक्की कौशल का ट्रांसफॉर्मेशन और एक्टिंग एक दम हिट लग रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर सैम बहादुर, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के आगे घुटने टेकती नजर आ रही है। विक्की कौशल के साथ ही फिल्म में सान्या मल्होत्रा के काम की भी तारीफ हो रही है। आइए अब सैम बहादुर के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन पर एक नजर डालते हैं।
एनिमल के आगे सैम बहादुर ने टेके घुटने
Sainik इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सैम बहादुर को पहले दिन 5.53 करोड़ की ओपनिंग मिलने वाली है। एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश से सैम बहादुर घुटने टेकती दिख रही है। सैम बहादुर एक अच्छी एंटरटेनिंग फिल्म है, बावजूद इसके संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी एनिमल के क्रेज के आहे सैम बहादुर फीकी दिख रही है। एनिमल पहले दिन 65 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है।
