सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म के लिए बदला लुक, भाईजान को मूंछें रखे देख गदगद हुए फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 3, 2025, 05:52 PM IST

Salman Khan New Look: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को हाल ही में मूंछों और रफ-टफ अंदाज स्पॉट किया गया। सलमान खान की ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सलमान खान के इस लुक को एक्टर की अपकमिंग फिल्म से जोड़ा जा रहा है।

Salman Khan New Look: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) लंबे समय से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अभी तक सलमान खान अपनी इस वापसी में कामयाब नहीं नजर आ रहे हैं। फिल्म सिकंदर (Sikandar) के फ्लॉप होने के बाद अब सलमान खान कुछ नया ट्राय करने जा रहे हैं। अभी हाल ही में सलमान खान की नाम अपूर्व लाखिया (Apoorva Lakhia) की फिल्म से जुड़ा है। इस फिल्म में सलमान खान एकदम नए लुक में नजर आने वाले हैं। इस बीच सलमान खान की नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें भाईजान बदले अवतार में दिखाई दिए। तो चलिए जानते हैं सलमान खान का नया लुक कैसा है।

Salman Khan New Look

सलमान खान ने रखी मूंछें

एक्टर सलमान खान एक बार फिर अपने नए लुक से इंटरनेट पर छा गए हैं। सलमान को हाल ही में मूंछों और रफ-टफ अंदाज में मुंबई में स्पॉट किया गया और ये लुक फैंस के बीच तहलका मचा रहा है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग कयास लगा रहे हैं कि ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए है, जिसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित रियल-लाइफ हीरो कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार में नजर आने वाले है। सलमान खान मूंछें रखने बाद शहीद संतोष बाबू की तरह लग रहे हैं।

End of Feed