Salman Khan Start Shoot for Battle Of Galwan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने इस साल अपनी नई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की बड़ी घोषणा की थी। इस मूवी का टीजर पोस्टर भी सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैन्स के बीच साझा किया था। काफी समय से सलमान खान इस मूवी के लिए इंटेंस ट्रेनिंग कर रहे थे। अब सलमान खान के फैन्स का इंतजार खत्म हो चला गई क्योंकि उन्होंने 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग शुरू कर दी है। लद्दाख में सेट इस मूवी के सेट से सलमान खान की फर्स्ट फोटो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख फैन्स बेहद खुश हैं।
Pic Credit: X
सलमान खान ने शुरू की 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग
सलमान खान की यह फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। पहाड़ों के बीच क्रू मेंबर्स के साथ-साथ कैमरों से घिरे हुए सलमान खान नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने बैक पोज दिया है। फोटो में उनका लुक रिवील नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान को इस मूवी में कर्नल बी संतोष बाबू की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा, जिन्होंने गलवान वैली में भारत और चीन के बीच लड़ाई के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी।
इस फोटो में सलमान खान को ब्लू कलर की जैकेट और लाइट ब्लू डेनिम जीन्स कैरी किए हुए देखा जा सकता है। इस मूवी का निर्देशन अपूर्व लाखिया करने जा रहे हैं। फिल्म में अंकुर भाटिया और जेन शॉ अहम रोल में दिखाई देंगे। मेकर्स ने सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह को कास्ट किया है। बड़े परदे पर यह फ्रेश जोड़ी पहली बार नजर आएगी।
