Salman Khan के घर हुई फायरिंग पर Aayush Sharma ने किया रिएक्ट, कही ये बात

Aayush Sharma on Salman Khan's House Gun Firing Incident: कुछ दिनों पहले सलमान खान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो अनजान लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद मुंबई ने जल्द ही उन लोगों को पकड़ लिया था। ऐसे में अब सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया है।

Aayush Sharma on Salman Khan's House Gun Firing Incident: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई स्थित घर पर 14 अप्रैल की सुबह दो लोगों ने गोलियां चलाई थी। इस घटना के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। मुंबई पुलिस ने भी तुरंत इस मामले में एक्शन ले लिया था। जिन लोगों ने सलमान खान के घर फायरिंग की थी उनकी मुंबई ने पुलिस ने पकड़ लिया है। ऐसे में अब सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) ने सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग पर रिएक्शन दिया है।

Salman Khan and Aayush Sharma

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आयुष शर्मा ने सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बारे में बात की। आयुष शर्मा ने कहा कि जिस तरह मुंबई पुलिस ने जल्द से जल्द चीजों को कंट्रोल किया वो तारीफ के लायक है। उन्होंने मुंबई पुलिस का सपोर्ट मिलने के लिए आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने सलमान और उनके परिवार को मिली दुआओं के बारे में भी बताया।

End of Feed