Know Why Salman Khan's Ramayana Shelved: दर्शक इस समय रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी एक ट्रेलर को हरकोई पसंद कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर से पहले भगवान राम का किरदार कौन सा अभिनेता निभाने वाला था? जी हां, सलमान खान फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के रोल को निभाने वाले थे? ये फिल्म 1990 के दशक में उनके भाई सोहेल खान बना रहे थे। इस मूवी की शूटिंग भी स्टार्ट कर दी गई थी लेकिन सोहिल खान के लव-अफेयर के चलते इसे बीच ही रोकना पड़ा। तो चलिए जानते हैं कि सलमान खान की 'रामायण' के साथ क्या हुआ था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rachit Singh संग शादी की अफवाहों पर Huma Qureshi ने दिया रिएक्शन, बोलीं- 'जब होनी होगी, हो जाएगी...')
सोहेल खान की वजह से बंद हुई थी सलमान खान की 'रामायण'
भगवान राम का रोल निभाने वाले थे सलमान खान
1990 के दशक की शुरुआत में सोहेल खान ने 'रामायण' पर बेस्ड एक बड़े बजट की फिल्म बनाने का निर्णय लिया था। सलमान खान फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने थे और माता सीता के रील सोनाली बेंद्रे को फाइनल किया गया था। ये एक भव्य पौराणिक फिल्म बनने वाली थी। तैयारियां काफी आगे बढ़ चुकी थीं और फिल्म के कुछ हिस्से शूट भी हो गए थे। मगर 'रामायण' में सलमान खान के भगवान राम बनने का सपना कभी पूरा नहीं हुआ।
सोहेल खान के अफेयर के चलते बंद हुई फिल्म
इस मूवी की शूटिंग के दौरान सोहेल खान की नजदीकियां पूजा भट्ट के साथ बढ़ने लगी थीं । 1995 के आसपास पूजा ने शादी की बात भी कही थी। लेकिन सोहेल के परिवार को ये रिश्ता पसंद नहीं आया। खासकर उनके पिता सलीम खान ने इसका विरोध किया था। उन्होंने सोहेल खान को यह रिश्ता खत्म करने के लिए कहा था। इस वजह से फिल्म में टेंशन बढ़ गई। पूजा भट्ट ने फिल्म छोड़ दी। फिल्म को बचाने की कोशिशें हुईं लेकिन यह प्रोजेक्ट बंद हो गया। कहा जाता है कि फिल्म का करीब 40% हिस्सा शूट हो चुका था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: प्रभास की 'Fauji' से होगा Ajay Devgn स्टारर 'Golmaal 5' का तगड़ा क्लैश !! इस दिन हिलेंगे सिनेमाघर)
सलमान खान को अब आने वाले दिनों में फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' में देखा जाएगा। इस मूवी में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। इस मूवी में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह दिखाई देंगे। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया है। फिल्म की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है।
