सलमान खान फरवरी 2024 तक शुरू करेंगे The Bull की शूटिंग, 2025 में इस खास मौके पर होगी रिलीज

Salman Khan To Start The Bull Shooting In 2024: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने दिवाली पर 'टाइगर 3' से धमाल मचाया था। वहीं अब वह जल्द ही करण जौहर के साथ फिल्म 'द बुल' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान फरवरी तक फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

Salman Khan To Start The Bull Shooting In 2024: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दिवाली पर उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) के साथ धूम मचाया था। वहीं इन दिनों वह 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। इन सबसे इतर सलमान खान के खाते में करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'द बुल' (The Bull) भी मौजूद है, जिसे लेकर खबर आ रही है कि वह जल्द ही मूवी की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

End of Feed