सुपरहीरो बनकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे सलमान खान, राज एंड डीके से मिलाया हाथ

Salman Khan new film: बॉलीवुड स्टार सलमान खान जल्द ही फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि सलमान, राज एंड डीके के साथ काम करने वाले हैं। इस बीच सलमान की इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

Salman Khan new film: बॉलीवुड स्टार सलमान खान जल्द ही फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। सभी लोगों की नजरें सलमान की इस मूवी पर टिकी हुई है। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि सलमान, राज एंड डीके के साथ काम करने वाले हैं। इस बीच सलमान की इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है इस खास रपोर्ट पर...

salman khan film

pic credit-instagram

राज एंड डीके की मूवी में नजर आएंगे सलमान खान

सलमान खान पिछले तीन महीनों से राज एंड डीके के साथ चर्चा कर रहे हैं और अब खबर है कि कुछ रोमांचक और हटकर आखिरकार बन रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार राज एंड डीके सलमान के लिए एक मजेदार सुपरहीरो फिल्म बना रही है, जो हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर 'हैंकॉक' की तरह है। फिल्म में सलमान एक ऐसे सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे, जो अब थक चुका है और दुनिया बचाने से रिटायर होना चाहता है। वो बार-बार एक ही काम दोहराने से ऊब गया है, लेकिन परिस्थितियां उसे शांति से जीने नहीं देतीं और बार-बार एक्शन में खींच लाती हैं। आखिरकार ये उसे एक बड़े संघर्ष में धकेल देती हैं। ये एक हाई-कॉन्सेप्ट सुपरहीरो कॉमेडी है।

End of Feed