Salman Khan in Rohit Shetty Film: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के Cop Universe की फिल्मों का फैंस के बीच अलग ही क्रेज है। हर बड़ा बॉलीवुड स्टार इसका हिस्सा बनना चाहता है। बिग बॉस 16 के आज वीकेंड का वार एपिसोड में सर्कस (Cirkus) की स्टार कास्ट और रोहित शेट्टी नजर आने वाले हैं। इस दौरान रोहित शेट्टी ने खुलासा करेंगे कि सलमान खान उनके कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने वाले हैं। बिग बॉस के प्रोमो में एक्टर वरुण शर्मा, रोहित से यह सवाल पूछते हैं कि क्या चुलबुल पांडे रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स में शामिल होंगे? जिसके जवाब में वह एक चौंकाने वाला उत्तर देते हैं। आइए जानते हैं रोहित शेट्टी ने क्या कहा?
Salman Khan in Rohit Shetty Cop Universe
सलमान खान और रोहित शेट्टी एक साथ
वरुण शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, '110 प्रतिशत सलमान खान मेरे कॉप यूनिवर्स का हिस्सा होंगे।' रोहित शेट्टी का यह जवाब सुनकर भाईजान के फैंस का उत्सुक हैं। यह सवाल जवाब का सिलसिला यूं ही नहीं थमा। इसके बाद वरुण शर्मा ने रणवीर सिंह से सवाल पूछा कि क्या आप बिग बॉस को होस्ट करना चाहते हैं? जिसके जवाब में रणवीर ने कहा, सलमान भाई, फिर रोहित सर और उसके बाद मैं बिग बॉस होस्ट करना चाहूंगा।
बिग बॉस में होगा जमकर मनोरंजन
आज बिग बॉस के घर में सर्कस स्टार कास्ट की एंट्री के साथ ही जमकर मनोरंजन होने वाला है। आज वीकेंड का वार पर रणवीर सिंह, वरुण शर्मा, जैकलीन, रोहित शेट्टी बिग बॉस में नजर आने वाले हैं। वह सलमान खान के साथ कुछ फनी गेम्स खेलते दिखेंगे, वहीं बिग बॉस के कंटेस्टेंट के साथ भी मस्ती करते नजर आएंगे।
बता दें फिल्म सर्कस इस महीने 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका ट्रेलर और नया गाना करेंट लगा रे फैंस को काफी पसंद आया है।
