सलमान खान की जगह इस सुपरस्टार को मिली इंशाअल्लाह, भाईजान ने अवॉर्ड फंक्शन में मारा संजय लीला भंसाली और आलिया को ताना

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 30, 2023, 11:15 AM IST

68th Filmfare Award 2023: सलमान खान ने इस अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट किया था। एक्टर ने अवॉर्ड फंक्शन के दौरान संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट का मजाक उड़ाया। सलमान ने संजय को तंज मारते हुए उनकी बंद हुई फिल्म की याद दिलाई। सोशल मीडिया पर सलमान का वीडियो वायरल हो रहा है।

68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 (68th Filmfare Award 2023) की घोषणा कर दी गई है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला। गंगूबाई ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इस शो को मनीष पॉल, आयुष्मान खुराना और सलमान खान (Salman Khan) ने होस्ट किया था। होस्टिंग के दौरान सलमान ने आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) पर तंज कसा। सोशल मीडिया पर सलमान का वीडियो वायरल हो रहा है।

salman and alia

Salman Khan and Alia Bhatt (credit pic: instagram)

वीडिया में गंगूबाई काठियावाड़ी के डायलॉग के लिए उत्कर्षिनी वशिष्ठ को स्टेज पर बुलाया गया। उत्कर्षिनी अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंचीं तो उन्होंने आलिया भट्ट को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि मुझे आलिया के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए। इस बात को सुनने के बाद सलमान कहते हैं इंशाअल्लाह। सलमान बार-बार इंशाअल्लाह कहते हैं। ये सुनने के बाद आलिया अपना मुंह छिपाने लगती हैं। सलमान इंशाअल्लाह कहकर संजय लीला भंसाली पर तंज कसते हैं। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

End of Feed