सलमान खान ने की फिल्म में नो-किस पॉलिसी की बात, भाई अरबाज खान ने ट्रोल कर कहा-"ऑफ स्क्रीन इतना कर लेते हैं..."

सलमान खान (Salman Khan) ने आखिरकार अपनी नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) की घोषणा कर दी है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान का अरबाज खान मजाक उड़ा रहे है।

सलमान खान (Salman Khan) अपनी नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में इस फिल्म से सलमान खान का नया लुक सामने आया है, जिसमें एक्टर काफी ज्यादा दमदार लग रहे हैं। वही एक्टर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान के भाई अरबाज खान उन्हें ऑन स्क्रीन किस पॉलिसी को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि अरबाज खान क्या बोल रहे हैं।

Salman Khan

Salman Khan

सलमान खान ने लंबे समय से “नो-किस” पॉलिसी अपनाई है। फिल्मों में डिमांड के बाद भी सलमान खान ने ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन करने से इनकार कर दिया है। पुराने वीडियो में नजर आ रहा है कि सलमान खान और अरबाज खान द कपिल शर्मा शो में शामिल हुए थे।

End of Feed