'जाट' के सपोर्ट में सलमान खान ने लगाई तारीफों की झड़ी, सनी देओल जवाब देते हुए बोले- 'एक तरह की फॉर्मेलिटी...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 17, 2025, 07:28 AM IST

Sunny Deol on Salman Khan Jaat Support: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान द्वारा फिल्म जाट का सपोर्ट करने पर रिएक्शन दिया है। सनी देओल ने इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जिसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

Sunny Deol on Salman Khan Jaat Support: एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की नई फिल्म जाट (Jaat) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। फिल्म जाट की कमाई के आंकड़े हर किसी को हैरान कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड स्टार्स भी फिल्म जाट को लेकर अपना रिएक्शन देते नजर आए। अभी हाल ही में सलमान खान ने फिल्म जाट का सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई थी। भाईजान ने वीडियो एक वीडियो शेयर किया था जिसमें सनी देओल देसी अंदाज में फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। अब सलमान खान (Salman Khan) के इस वीडियो को लेकर सनी देओल का रिएक्शन सामने आया है। सनी देओल ने सलमान खान की वीडियो पर रिएक्शन देते हुए ये बात कही है।

Salman Khan Sunny Deol Jaat

सनी देओल ने सलमान के वीडियो पर दिया रिएक्शन

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म जाट को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। सनी देओल की इस फिल्म से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में सलमान खान इस फिल्म का सपोर्ट करते हुए वीडियो शेयर था। अब इसको लेकर सनी देओल का रिएक्शन सामने आ गया है। सनी देओल ने NDTV को दिए इंटरव्यू में कह कि, 'सपोर्ट का मतलब ये नहीं कि बस मुंह से बोल दिया। ये तो दिल में भी होता है। ऐसा नहीं कि किसी ने बोलकर सपोर्ट कर दिया और किसी ने नहीं बोला, तो वो आपके साथ नहीं है। ये सब एक तरह की फॉर्मेलिटी हो जाती है। कोई बोल दे तो ठीक, न बोले तो भी ठीक। इसका ये मतलब नहीं कि वो आपके साथ नहीं है।' सनी देओल का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed