सलमान खान जुलाई के अंत से लद्दाख में शुरू करेंगे गलवान की शूटिंग, लीन लुक में दिखेंगे भाईजान

Salman Khan Start Shoot From This Month: 'सिकंदर' के फ्लॉप होने के बाद अब सलमान खान (Salman Khan) ने बेहतरीन डायरेक्टर अपूर्वा लाखिया (Apoorva Lakhia) के निर्देशन में बनने जा रही एक धांसू एक्शन मूवी के लिए हाथ मिलाया है। यह मूवी गलवान वैली में हुए विवाद पर आधारित होगी।

Salman Khan Start Shoot From This Month: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने 'सिकंदर' की असफलता के बाद अब नई फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। फैन्स के लिए नई बात यह है कि इस मूवी में सलमान खान लीन लुक में देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि सलमान खान की यह मूवी साल 2020 में गलवान वैली में हुए विवाद पर बनाई जाएगी। सलमान खान की इस मूवी का निर्देशन अपूर्वा लाखिया (Apoorva Lakhia) द्वारा किया जाएगा, जिसकी तैयारियां उन्होंने शुरू कर दी हैं। सलमान खान भी इस मूवी के लिए अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दे रहे हैं।

Salman Khan Start Shoot for Galwan in this Month

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान इस समय खुद पर काम कर रहे हैं। अभिनेता का लुक जुलाई की शुरुआत में किया जाएगा। उसी दौरान फिल्म को घोषणा होने की भी पूरी उम्मीद है। प्री-प्रोडक्शन वर्क इस समय जोरों शोरों से चल रहा है। मेकर्स ने मन बनाया है कि इस मूवी की शुरू जुलाई के अंत में कर देंगे। पहला शेड्यूल लगभग 25 दिनों का लद्दाख में होगा। इसके बाद फिल्म को मुंबई के स्टूडियो में फिल्माया जाएगा। फिल्म के कई एक्शन सीन्स लद्दाख की रियल लोकेशंस पर ही फिल्माए जाएंगे। सलमान खान इस मूवी के लिए कई डेट्स भी लॉक कर दी हैं।

End of Feed