Salman Khan ईद पार्टी में कलरफुल पैंट पहनने पर हुए ट्रोल, लोगों ने कहा- 'रणवीर सिंह का साथ छोड़ दो भाईजान'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 11:40 AM IST

Salman Khan Troll: सलमान खान का सोहेल खान की ईद की पार्टी से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान कलरफुल पैंट पहने दिखाई दिए। अब इसको लेकर सलमान खान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

Salman Khan Troll Due To His Pant: एक्टर सलमान खान ने ईद के मौक पर अपनी नई अपकमिंग फिल्म की ऐलान कर के फैंस को खुश कर दिया। सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के ऐलान के बाद भाईजान के कई वीडियो सामने आए। पहले वीडियो में सलमान खान के घर के बाहर से आए। जहां काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। उसके बाद सलमान खान का ईद लुक सामने आया। अब इन सब के बाद सलमान खान का नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर सलमान खान जमकर ट्रोल हो रहे हैं। सलमान खान का ये वीडियो उस दौरान का है जब भाईजान सोहेल खान की ईद पार्टी में जा रहे थे।

पैंट को लेकर ट्रोल हुए सलमान खान

सलमान खान अपनी फिल्म 'सिकंदर' के ऐलान के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की ये फिल्म साल 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज से पहले सलमान खान का नया वीडियो सामने आया है। सलमान खान कल देर रात अपने भाई सोहेल खान की ईद पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान एकदम अलग ही लुक में नजर आए। सलमान खान ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। सलमान खान ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ कलरफुल पैंट पहने दिखाई दिए। जिसको लेकर सलमान खान जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

End of Feed