Zohra Jabeen Song Copy from Bangladeshi track: सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म सिकंदर (Sikandar) 30 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसका प्रमोशन जोरों-शोरों से चल रहा है। सिकंदर के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही इसका गाना जोबराजबीं रिलीज किया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। इस गाने में भाईजान रश्मिका (Rashmika Mandana) के साथ थिरकते दिखे थे। सलमान खान के फैंस जोहराजबीं गाने को देखने के बाद कहना लगे थे कि इस बार की ईद धमाकेदार जाएगी। फैंस थिएटर में जोहराजबीं गाना का लुत्फ उठा पाते, उससे पहले इस गाने पर सवाल खड़े हो गए हैं और लोग इसे बांग्लादेशी गाना का कॉपी बता रहे हैं।
एक यूजर ने बांग्लादेश का एक गाना शेयर किया है, जिसकी धुन बिल्कुल जोहराजबीं गाने जैसी ही है। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी आंखों और कानों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। फैंस का कहना है कि भाईजान को इस बात का ख्याल रखना चाहिए था कि उन पर ऐसे सवाल न खड़े हो पाएं। काफी लम्बे वक्त से सलमान की फिल्में अच्छा कारोबार नहीं कर पा रही हैं, ऊपर से ऐसे आरोप उनकी फिल्म पर बुरा असर ही डालेंगे।
एक यूजर ने लिखा है, 'क्या भाईजान ईद पर हमें आपसे ईदी की उम्मीद थी लेकिन आपने तो दिल ही तोड़ दिया। अगर गाना ही कॉपी है तो फिल्म में क्या ही होगा...।' तो वहीं दूसरे ने लिखा है, 'सलमान खान जी आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। आपको फिल्म के हर डिपार्टमेंट पर ध्यान रखना चाहिए था। बताइए सिकंदर का सबसे बड़ा गाना ही कॉपी निकला।'
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर का डायरेक्शन एआर मुर्गदास ने किया है, जो गजनी और हॉलीडे जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज बॉलीवुड को दे चुके हैं। फैंस को उम्मीद है कि भाईजान के पटरी से उतर रहे करियर को भी एआर मुर्गदास सिकंदर के जरिए ठीक करेंगे और उन्हें फिर से ब्लॉकबस्टर स्टार बनाएंगे।
