सलमान खान ने शर्टलेस फोटो में फ्लॉन्ट किया एब्स, इंटरनेट पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- टाइगर जिंदा है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 5, 2023, 10:34 PM IST

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की लेटेस्ट फोटो ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। फोटो में भाईजान शर्टलेस लुक में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यूजर्स भाईजान की फोटो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kiss Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर एक बार फिर अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर भी चर्चा में है। एक्टर ने हाल ही में अपनी फोटो पोस्ट की है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। एक्टर की लेटेस्ट फोटो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

salman khan (18)

Salman Khan Shirtless Photo (credit pic: instagram)

सलमान ने शर्टलेस तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने कमरे के सोफे पर अंधेरे में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर की इस शर्टलेस तस्वीर में उनकी शानदार फिजिक दिखाई दे रही है। फोटो में एक्टर एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि ऐसा लग सकता है कि मैं चिल कर रहा हूं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। 57 साल की उम्र में सलमान की फिजिक ने हर किसी को हैरान कर दिया है। यूजर्स इस फोटो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ ही घंटों में सलमान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

End of Feed