Salman Khan New Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में कई लोग शामिल हुए। इस लिस्ट में एमएस धोनी से लेकर बॉबी देओल तक के नाम शामिल है। सभी ने भाईजान के बर्थडे को खास बना दिया। इस बीच सलमान खान ने अपने फैंस का दिन बना दिया है। भाईजान का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान के नए पोस्ट को देखकर फैंस गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस पर...
pic credit- salman khan instagram
सलमान खान ने फैंस पर लुटाया प्यार
सलमान खान ने अपने दोस्तों और फैंस को एक रिटर्न गिफ्ट दिया है। 27 दिसंबर को 60 साल के हुए सलमान ने सोशल मीडिया पर एक अनदेखी तस्वीर शेयर की और अपने खास दिन पर ढेर सारा प्यार देने के लिए फैंस व फॉलोअर्स का शुक्रिया अदा किया। बॉलीवुड के भाईजान ने पनवेल फार्महाउस पर करीबी दोस्तों, परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ मिडनाइट बैश में अपने गोल्डन वर्षों का जश्न मनाया। सलमान खान ने पोस्ट में लिखा, ' शुक्रिया ढेर सारा प्यार के लिए आप सभी को भगवान अच्छी सेहत और खुशी दे।'इस पोस्ट पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। सलमान खान का ये पोस्ट इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज
सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 27 दिसंबर को फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए। सलमान खान की इस मूवी से फैंस को काफी उम्मीद है। लोगों का ये मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर बैटल ऑफ गलवान मोटी कमाई करने वाली है। साल 2025 में सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज हुई थी। इस मूवी ने सबको निराश किया था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म औंधे मुंह गिर गई थी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि सलमान की मूवी बैटल ऑफ गलवान को लोग कितना प्यार देंगे।
