सलमान खान ने शेयर की सतीश शाह संग पुरानी तस्वीर, श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'आपको बहुत मिस करूंगा'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 26, 2025, 05:03 PM IST

Salman Khan Pays Tribute to Satish Shah: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के फेमस स्टार सतीश शाह (Satish Shah) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया। सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर एक्टर संग पुरानी तस्वीर शेयर कर सतीश शाह को याद किया।

Salman Khan Pays Tribute to Satish Shah: 'सराभाई वर्सेज सराभाई' (Sarabhai Vs Sarabhai) फेम स्टार सतीश शाह (Satish Shah) 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। 25 अक्टूबर को एक्टर सतीश शाह का किडनी फेल होने की वजह निधन हो गया। सतीश शाह के निधन ने बॉलीवुड और टीवी की दुनिया को उदास कर दिया है। सतीश शाह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे स्टार्स अपनी आंसू नहीं रोक पाए। अब इन सब के बीच सतीश शाह के निधन पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) भी उदास नजर आए। सलमान खान नए एक पोस्ट शेयर किया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं सलमान खान ने कैसे सतीश शाह को श्रद्धांजलि दी।

Salman Khan Pays Tribute to Satish Shah

Image Source: Salman Khan/ X

सलमान खान ने दी सतीश शाह को श्रद्धांजलि

एक्टर सलमान खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान की कोई फिल्म नहीं एक पोस्ट है, जो उन्होंने सतीश शाह को श्रद्धांजलि देते हुए शेयर की है। सलमान खान एक्टर सतीश शाह के निधन पर काफी दुख नजर आए। सलमान खान ने सतीश शाह को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा उनकी और अपनी एक साथ वाली तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने एक इमोशनल कैप्शन भी दिया। सलमान खान ने कैप्शन में लिखा कि '15 साल की उम्र से मैं आपको जानता था। आपने अपनी जिंदगी राजा के तरीके से जी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। सतीश जी, मैं आपको बहुत मिस करूंगा।' सलमान खान की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट पर लोग भावुक होते नजर आ रहे हैं।

End of Feed