सलमान-शाहरुख-आमिर बॉलीवुड के खानों की ये तिगड़ी बनाएगी धमाकेदार फिल्म, Aamir Khan ने दिया बड़ा हिंट

Salman-Shahrukh-Aamir in one Movie: आमिर खान( Aamir Khan) ने हाल ही में इस बात का हिंट दिया कि वह अपने साथ सलमान और शाहरुख को एक ही फिल्म में काम करते हुए देखना चाहते हैं। इस फिल्म के लिए स्टार्स क्या प्लान कर रहे हैं और कौन -कौन इसका हिस्सा बनेगा एक्टर ने इस बारे में बात की।

Salman-Shahrukh-Aamir Movie: बॉलीवुड में खान सुपरस्टार का बोलबाला है सलमान खान( Salman Khan) से लेकर शाहरुख खान और शाहरुख खान से लेकर आमिर खान( Aamir Khan) का इंडस्ट्री में बोल बाला है । तीनों ही स्टार्स अपनी फिल्मों के किंग कहे जाते हैं। कैसा लगे अगर ये तीनों ही स्टार एक साथ किसी फिल्म में काम करते नजर आए, यह सोचना भी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। लेकिन, ऐसा होना नामुमकिन नहीं है, जिस हां इसका खुलासा खुद आमिर खान ने किया है।

Salman-Shahrukh-Aamir Movie Together

आमिर खान( Aamir Khan) ने हाल ही में इस बात का हिंट दिया कि वह अपने साथ सलमान और शाहरुख को एक ही फिल्म में काम करते हुए देखना चाहते हैं। रेड सी फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान (Aamir Khan) ने बताया कि करीब 6 महीने पहले मैंने शाहरुख-सलमान से इस बारे में बात की थी। आमिर ने माना कि बातचीत की शुरुआत उन्होंने ही की थी और शाहरुख खान और सलमान दोनों ने कहा था कि अगर वे साथ काम नहीं करेंगे तो यह एक मौके को गंवाने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि दोनों स्टार्स ने इसपर सहमति जताई और साथ में काम करने के लिए हां भी बोला। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि यह जल्द ही होगा। इसके लिए सही तरह की कहानी की जरूरत होगी। इसलिए हमें सही तरह की कहानी का इंतजार करना होगा। लेकिन हम इसके लिए उत्सुक हैं।

End of Feed