सलमान खान की सुरक्षा के साथ हुआ खिलवाड़, 48 घंटे के अंदर बिल्डिंग में घुसे 2 लोग

Salman Khan security Breached: अभिनेता सलमान खान के घर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार एक्टर के घर पर 48 घंटों के अंदर दो लोगों ने घुसने की कोशिश की है। इनमें से एक महिला सलमान खान की बिल्डिंग की लिफ्ट तक पहुंच गई थी, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार करके पुलिस के हवाले किया।

Salman Khan security Breached: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जब से जान से मारने की धमकी मिली है, तब से ही उनकी सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा चुके हैं। फैंस के साथ रहने वाले सलमान खान काफी समय से उनसे दूर हैं और सुरक्षा के घेरे में ही घर से बाहर आते हैं। इतनी सुरक्षा के बावजूद भी सलमान खान की सुरक्षा में चूक हुई और 48 घंटों के अंदर उनकी बिल्डिंग में दो शख्स घुस गए। इन दो में से एक महिला है और एक लड़ा है, जिसने भाईजान के घर में बिना इजाजत घुसने की कोशिश की है।

Salman Khan

32 साल की ईशा छाबड़ा ने की चौंकाने वाली हरकत

मीडिया में सामने आई ताजा खबर के अनुसार, 19 मई की सुबह 32 वर्षीय ईशा छाबड़ा ने सलमान खान की बिल्डिंग में घुसने की कोशिश की। ये महिला सभी सुरक्षा घेरों को चकमा देकर लिफ्ट तक पहुंच गई थी, जिसके बाद बिल्डिंग के गार्ड्स ने इसे गिरफ्तार किया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बांद्रा पुलिस लगातार इस महिला से पूछताछ कर रही है और इसका मकसद जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने अभी तक महिला से की पूछताछ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

End of Feed