Salman Khan Security Breach: ईशा छाबड़ा ने पुलिस पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा, बढ़ेगी भाईजान की सिक्योरिटी

Salman Khan Security Breach: अभिनेता सलमान खान के घर में बीते दिनों दो लोगों ने चोरीछुपे घुसने की कोशिश की, जिनमें से एक ईशा छाबरिया नाम की महिला भी थी। इस महिला ने सलमान खान के सुरक्षाकर्मियों को झूठ बोला कि भाईजान ने उसे खूद बुलाया है लेकिन सलमान खान के नौकर को शक हो गया, जिसके बाद ये बिल्डिंग से भाग खड़ी हुई।

Salman Khan Security Breach: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर में 20 और 21 मई को दो लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की थी। इनमें से ईशा छाबरिया नाम की एक महिला है, जिससे पुलिस ने पूछताछ की है। ईशा ने पुलिस पूछताछ में जानकारी दी है कि उसने झूठ बोलकर सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की थी और जैसे ही वो पकड़ी गई, वैसे ही उसने वहां से भागने में समझदारी समझी।

Salman Khan Isha Chabra

ईशा छाबरिया से हुई पूछताछ में जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार ईशा छाबरिया ने 21 तारीख की रात को सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की थी। ईशा ने सुरक्षाकर्मियों को बोला कि वो उसी बिल्डिंग में रहती है और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। ईशा ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि सलमान खान ने उन्हें खुद घर पर बुलाया है, जिसके बाद उसे अंदर जाने की अनुमति मिल गई। जब ईशा ने सलमान खान के घर की घंटी बजाई और नौकर को झांसा देने की कोशिश की तो उसे शक हो गया। नौकर ने सलमान से कॉल पर बात की, जिसके बाद ईशा की सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद ईशा वहां से भाग निकली।

End of Feed