Salman Khan on Antim and Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Being Flop: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों हालिया रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) की अपार सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह 300 करोड़ रुपये नहीं कमा पाई है। आईसीसी वर्ल्डकप 2023 और फेस्टिव सीजन की वजह से 'टाइगर 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थोड़ा धीमा रहा। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अब बीती दो फिल्में 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' और 'किसी का भाई किसी की जान' के फ्लॉप होने का असली कारण बताया है।
द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सलमान खान ने 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' और 'किसी का भाई किसी की जान' के फ्लॉप होने का कारण टिकट प्राइस बताया है। अभिनेता ने कहा, 'जब ये दोनों फिल्में रिलीज हुईं, तब लोगों ने सिनेमाघरों में जाना शुरू नहीं किया था। इसके अलावा हमने ब्लॉकबस्टर कीमत नहीं रखी थी लेकिन हम नार्मल प्राइस के लिए जा रहे थे। उन फिल्मों में हमारे बॉक्स ऑफिस नंबर कम थे लेकिन हमने सोचा इससे दर्शकों का पैसा बच जाएगा। आपने 'टाइगर 3' को 600 या 1000 रुपये में देखी होगी?'
सलमान खान ने आगे कहा, 'दोनों फिल्मों का टिकट प्राइस 250 रुपये था। एक तो अच्छा करो भाई। हमारे नंबर कम आ रहे हैं लेकिन ऑडियंस का पैसा रहा है भले ही हमने कम कमाई की। हमने केवल लोगों का पैसा बचाने की कोशिश की। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'टाइगर 3' के बाद अब सलमान खान ने करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'द बुल' की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसे विश्नुवार्धान डायरेक्ट करेंगे।
