Jeene Ke Hain Chaar Din पर Salman Khan ने किया मस्त डांस, लोग बोले- 'यादें ताजा हो गई...'

Salman Khan Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सलमान खान को डांस करने देख फैंस गदगद हो गए हैं।

Salman Khan Video: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में मातृभूमि से लेकर SVC 63 तक के नाम शामिल है। वहीं सलमान खान जल्द ही बिग बॉस 20 में भी धमाल मचाने वाले हैं। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप को देखकर सलमान खान के फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मेरे इंडियन फैंस VPN पर सुन रहे...' पाकिस्तानी सिंगर Atif Aslam ने किया बड़ा खुलासा)

salman khan video

सलमान खान ने उड़ाया गर्दा (pic credit-instagram/chatgpt)

सलमान खान ने मचाया धमाल

सामने आए इस वीडियो में सलमान खान अपने मशहूर गाने 'जीने के हैं चार दिन' के आइकॉनिक हुक स्टेप को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना उनकी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' का है। वीडियो में सलमान काफी खुश और मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलमान खान अपने पुराने अंदाज में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस करते हैं। उनके आसपास मौजूद लोग उन्हें देखकर चीयर करते और सीटियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान भी इस पल को खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं। उनके डांस में वही पुराना स्वैग और एनर्जी नजर आ रही है, जिसे देखकर फैंस को उनके पुराने गानों की याद आ गई।

End of Feed