'सिकंदर' में अपने से 31 साल छोटीं एक्ट्रेस Rashmika Mandanna संग काम करने बोले Salman Khan, कहा 'उसके पिता को प्रॉब्लम...'

Salman Khan on Age Gap: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने फिल्म 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना के साथ काम किया है। ऐसे में अब 'सिकंदर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सलमान खान ने अपने और रश्मिका मंदाना के बीच 31 साल के उम्र के फासले पर बड़ा रिएक्शन दिया। सलमान खान ने कहा कि जब उनके पिता को ही प्रॉब्लम नहीं है।

Salman Khan on Age Gap: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर 23 मार्च के दिन मेकर्स ने पेश कर दिया है। लंबे समय फैन्स को इंतजार था कि कब मेकर्स 'सिकंदर' का ट्रेलर जारी करेंगे। ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर 'सिकंदर' (Sikandar) की स्टारकास्ट देखने को मिली। इस दौरान जब सलमान खान से अपनी को-स्टार रश्मिका मंदाना संग उम्र के फासले पर सवाल किया गया था तो अभिनेता ने मजा ही मजेदार जवाब दिया। सलमान खान और उनकी को-स्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के बीच लगभग 31 साल का ऐज गैप है।

Salman Khan on Age Gap

उम्र के फासले पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

सलमान खान इस समय 59 साल के हैं जबकि रश्मिका मंदाना 28 की हैं। उम्र के फासले पर पूछे गए सवाल पर सलमान खान ने कहा, 'जब हीरोइन को प्रॉब्लम नहीं, हीरोइन के पापा को प्रॉब्लम नहीं है। कल जब उनकी हो जाएगी, बच्चे हो जाएंगे और तब भी काम करेंगे। पति की परमीशन तो मिल ही जाएगी ना?' इस दौरान सलमान खान ने रश्मिका मंदाना के प्रोफेशनल होने की तारीफ की।

End of Feed