Maatrubhumi Poster: सलमान खान के फैंस ने बांधे तारीफों के पुल, जमकर कर रहे कमेंट

Maatrubhumi Poster: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कुछ देर पहले ही अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नया पोस्टर शेयर किया, जिसके माध्यम से उन्होंने बताया है कि अब ये फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस के नाम से रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर रिलीज करते समय सलमान खान ने कमेंट बॉक्स ऑफ कर दिया है, जिस कारण उनके फैंस हैरान हैं।

Maatrubhumi Poster: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कुछ देर पहले ही फैंस को शॉक देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवी बैटल ऑफ गलवान का नाम बदल दिया है। अब बैटल ऑफ गलवान सिनेमाघरों में मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस के नाम से रिलीज होगी। फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस का नया पोस्टर भी भाईजान ने शेयर किया है, जिसमें वो खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के पोस्टर को फैंस से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है या बुरा ये अब तक साफ-साफ पता नहीं चल पाया है क्योंकि भाईजान ने मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस का पोस्ट शेयर करते समय इसका कमेंट बॉक्स ऑफ कर दिया है। (इसे भी पढ़ें: करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा में नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, जल्द शुरू होगी शूटिंग)

Maatrubhumi

Image Source: Social Media

क्या ट्रोलिंग के डर से भाईजान ने बंद किया कमेंट बॉक्स

जब भी कोई स्टार अपनी फिल्म का नया पोस्टर या वीडियो शेयर करता है तो वो कमेंट बॉक्स ऑफ नहीं करता है क्योंकि इससे उसे पता चलता है कि फैंस कैसा रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस का नया पोस्टर शेयर करते समय भाईजान ने कमेंट बॉक्स ऑफ कर दिया है। भाईजान के इस फैसले से लग रहा है कि वो इंटरनेट ट्रोलिंग से डर गए हैं और मूवी को लेकर किसी भी तरह का नकारात्मक माहौल नहीं बनने देना चाहते हैं। (इसे भी पढ़ें: Ramayana: 'कुंभकर्ण' के किरदार में नजर आएगा पंचायत' फेम ये एक्टर, नाम जानकर झूम उठेंगे फैन्स)

बैटल ऑफ गलवान की हो चुकी है ट्रोलिंग

सलमान खान की फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर रही हैं। ऐसे में जब उन्होंने बैटल ऑफ गलवान के पोस्टर और गाना रिलीज किया तो फैंस ने काफी ट्रोल किया। फैंस का कहना था कि भाईजान अपनी फिल्मों में अब बिल्कुल भी मेहनत नहीं करते हैं, जिस कारण उनकी मूवी सिनेमाघरों में फ्लॉप हो रही हैं। बैटल ऑफ गलवान के गाने से भी फैंस कुछ खास प्रभावित नहीं थे और भाईजान की गलतियों पर बात कर रहे थे। हो सकता है कि सलमान खान ने इसी कारण मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस का पोस्टर शेयर करते समय कमेंट बॉक्स बंद कर दिया ताकि फैंस किसी भी तरह का रिएक्शन ना दे पाएं।

End of Feed