SVC63: Salman Khan-नयनतारा करेंगे प्रोमो शूट, ग्रैंड अंदाज में रिवील होगा टाइटल

सलमान खान इन दिनों अपनी नई मूवी में व्यस्त हैं, जिसे वामशी पेडिपल्ली बना रहे हैं। सेट से सामने आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और नयनतारा जल्द ही इस मूवी के लिए प्रोमो वीडियो शूट करेंगे।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और साउथ की हिट अदाकारा नयनतारा इन दिनों डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की अपकमिंग एक्शन ड्रामा को शूट कर रहे हैं, जिसे निर्माता दिल राजू बना रहे हैं। बीते कई दिनों से इस एक्शन ड्रामा के सेट से वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिनके माध्यम से मेकर्स ने फैंस को ये जानकारी दी है कि मुवी की शूटिंग लगातार जारी है। अगर मूवी से सामने आने वाली ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान जल्द ही अपनी लीडिंग लेडी के साथ एक स्पेशल प्रोमो वीडियो शूट करेंगे, जिसकी रिलीज के साथ इनकी मूवी का टाइटल रिवील किया जाएगा। अब तक सलमान-नयनतारा की मूवी को SVC63 के नाम से जाना जाता है लेकिन अब मेकर्स इसका टाइटल फैंस के सामने पेश करने के लिए कमर कस रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: 2026 में Sunny Deol ने चीर डाली बॉक्स ऑफिस की छाती, Top 5 लिस्ट में रणवीर सिंह सबसे ऊपर)

Salman Nayanthara MOVID PROMO SHOOT

Salman Nayanthara MOVID PROMO SHOOT (Image Source: Salman Khan)

मिड-डे की ताजा रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर वामशी ने एक खास टाइटल वीडियो शूट करने की प्लानिंग में है, जिसके माध्यम से टाइटल पेश किया जाएगा। सूत्र के अनुसार, "साउथ में कई दफा ये देखा गया है कि मूवी का टाइटल धमाकेदार अंदाज से रिवील किया गया है। सलमान खान की फिल्म के मेकर्स भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और एक स्पेशल वीडियो शूट करने का फैसला लिया है।" (इसे भी पढ़ें: विदेश में 11वें दिन बजा Bhooth Bangla का डंका, Akshay Kumar से दूर नहीं 200 करोड़ क्लब)

End of Feed