सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि फिल्म की रिलीज से पहले मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर बनी इस फिल्म को अभी तक रक्षा मंत्रालय से हरी झंडी नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं मिलने के कारण फिल्म सेंसर बोर्ड तक भी नहीं पहुंच पाई है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Tiger Shroff ने फायरिंग मामले में दिया बयान? एक्टर की टीम ने खबरों को बताया झूठा)
सलमान खान की फिल्म को लेकर आया अपडेट (pic credit-Maatrubhumi film)
सलमान खान की फिल्म को लेकर आया अपडेट
पहले सलमान खान की इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था। अक्टूबर की शुरुआत में खबरें आई थीं कि फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास भेजने की तैयारी चल रही है। हालांकि, मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय की मंजूरी अब भी बाकी है। जब तक NOC नहीं मिलता, निर्माता सेंसर सर्टिफिकेट के लिए आवेदन नहीं कर सकते। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसमें सलमान खान भारतीय सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 के मध्य में फिल्म को पहली बार रक्षा मंत्रालय के सामने दिखाया गया था। सेना से जुड़ी फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री और वेब सीरीज के लिए इस तरह की स्क्रीनिंग जरूरी होती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पहली स्क्रीनिंग के दौरान मंत्रालय ने फिल्म में कुछ बदलाव करने के सुझाव दिए थे। इसके बाद मेकर्स ने उन सुझावों के अनुसार कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग की। फिल्म के नाम, पड़ोसी देश को दिखाने के तरीके और कहानी के अंदाज में भी बदलाव किए जाने की खबर है। इस महीने की शुरुआत में सलमान खान, अपूर्व लाखिया और उनकी टीम ने फिल्म का नया संस्करण मंत्रालय को भेजा था। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, उसके बाद से मंजूरी को लेकर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है।
कब होगी रिलीज
बता दें कि अभी तक फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन फैंस को उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही इस बारे में कुछ बताएंगे। मालूम हो कि कि इस साल सलमान खान बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका में नजर नहीं आए हैं। सलमान‘राजा शिवाजी’ और ‘7 डॉग्स’ में कैमियो करते दिखाई दिए थे। अब सभी को सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’का इंतजार है।
