Salman Khan New Song Teri Sexy Beauty: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल पहले ही जीत चुके हैं। अब वो एक बार फिर अपनी सिंगिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। भाईजान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' (Teri Sexy Beauty) रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक और मस्तीभरे ट्रैक में सलमान खान अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर गाने में चित्रांगदा सिंह का ग्लैमरस अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Malamaal Weekly 2: प्रियदर्शन और रितेश देशमुख हुए सीक्वल से बाहर, जानिए वजह)
सलमान खान ने रिलीज किया नया गाना (Pic Credit: You Tube)
सलमान खान ने खाया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी'
सलमान खान फिल्मों में अभिनय के अलावा सिंगिंग, पेंटिंग और टीवी होस्टिंग जैसी कई चीजों में दिलचस्पी रखते हैं। इससे पहले वह 'हैंगओवर', 'प्यार करोना' और 'मैं हूं हीरो तेरा' जैसे गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं। अब उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' के लिए 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना गाया है। इस गाने को सलमान खान और मुस्कान ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक हिमेश रेशमिया का है जबकि साजिद खान ने गाने के बोल लिखे हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Ramayana' की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा सितारों का जलवा, Alia Bhatt से Sunny Deol तक ने लूटी महफिल)
सुबह 5:12 बजे गाना रिलीज कर सलमान ने किया फैंस को हैरान
सलमान खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गाने को बेहद खास अंदाज में रिलीज किया। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने गाने को सुबह 5:12 बजे दर्शकों के बीच पेश किया। गाने की घोषणा करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'रवाना होने का समय सुबह 5:12 बजे... फ्लाइट समय पर है, 2 पेग अंदर हैं और मैं अपनी इस हसीन सुंदरी के साथ उड़ान भर रहा हूं... पता नहीं कहां लैंड करूंगा।'
सलमान खान की यह फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से घोषित की गई थी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में है। फिल्म के टाइटल में बदलाव की घोषणा मार्च में की गई थी। इसके बाद खबरें सामने आई थीं कि फिल्म के क्लाइमैक्स और सलमान खान के किरदार की कहानी में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।
