सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर बज बना हुआ है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म कल यानी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। लंबे समय बाद भाईजान अपनी फिल्म ईद के खास मौके पर रिलीज कर रहे हैं। ईद का फिल्म को कितना फायदा होगा हमें इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।
salman khan and pooja hegde (credit pic: instagram)
दर्शकों में सलमान खान की फिल्म को लेकर कुछ खास क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की एडवांस रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार से भी कम है। वहीं, केआरके ने फिल्म की टांग खिचाई करते हुए ट्वीट लिखा है। केआरके ने ट्वीट कर दावा किया है कि KKHBKKT के जी डिस्ट्रीब्यूटर ने सिंगल स्क्रीन थिएटरों को आने वाली फ्लॉप फिल्म मैदान और गदर 2 को दिखाने के लिए साइन करने के लिए कह रहे हैं। अगर वो इस भोजपुरी फिल्म को प्रदर्शित करना चाहते हैं। इसलिए अब तक यूपी और दिल्ली के 90 प्रतिशत सिनेमाघर इस फिल्म को दिखाने के लिए राजी नहीं हुए हैं। शानदार
केआरके ने KKHBKKT पर कसा तंज
Zee distributor of #KKHKKT is asking single screen theatres to sign to showcase upcoming flop films #Maidaan and… t.co/bJWJyzkZSm
— ANI (@ANI) Apr 20, 2023
केआरके ने फिल्म को लेकर कई सारे ट्विस्ट किए हैं। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जाम एक्शन -ड्रामा है। इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। इस फिल्म को फहाद समजी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में वेंकटेश, जगपति बाबू, पलक तिवारी, शहनाज गिल, जस्सी गिल समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म से शहनाज और पलक तिवारी डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में राम चरण कैमियो रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगे।
