सलमान खान के जन्मदिन पर होगी इस दमदार फिल्म की घोषणा, साजिद नाड़ियाडवाला ने भाईजान के फैंस के लिए किया तगड़ा प्लान

Kick 2 Announcement: सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। सलमान खान की हर मूवी पर फैंस की कड़ी नजरें होती हैं। अब उनके जन्मदिन पर भी एक बड़ी फिल्म की घोषणा होगी। बेशक से यह दिन बहुत खास है क्योंकि इस दिन केवल सलमान खान ही नहीं बल्कि उनके साथ पूरा देश जश्न मनाता है।

Kick 2 Announcement: सलमान खान की 2014 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म किक( Kick) का पार्ट 2 बनने जा रहा है। जब यह खबर सामने ऐया तो इसने फैंस की बेताबी को बढ़ा दिया था। लंबे समय बाद अब खुद निर्माता इस फिल्म की घोषणा भी करने जा रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि साजिद नाडियाडवाला( Sajid Nadiadwala) खुद किक 2 की अनाउंसमेंट करेंगे, वो भी किसी खास मौके पर। जी हां मेकर्स ने सलमान खान के फैंस के लिए बड़ा प्लान किया है, जिसे सुनकर खुद सलमान खान के फैंस खुश हो जाएंगे। साथ ही यह भी पता चला है कि किक 2 में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज नजर नहीं आने वाली।

Kick 2 Announcement

बॉक्सऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान( Salman Khan) की फिल्म किक 2( Kick 2) की घोषणा जल्द ही हो सकती है। निर्माता साजिद नाड़ियाडवाला( Sajid Nadiadwala) ने सलमान खान के जन्मदिन के खास दिन को चुना है। वह सलमान खान के जन्मदिन पर फैंस को बड़ी खबर देना चाहते हैं। बेशक से यह दिन बहुत खास है क्योंकि इस दिन केवल सलमान खान ही नहीं बल्कि उनके साथ पूरा देश जश्न मनाता है। इस मौके पर किक 2 की घोषणा करना वाकई अच्छा कदम हो सकता है। वैसे ही सलमान खान के जन्मदिन का इतिहास रहा है कि उनके जन्मदिन पर की बड़ी फिल्मों की घोषणा होती है।

End of Feed