Aamir Khan Production House Event: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुए हैं। आमिर खान की पर्सनल लाइफ को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले आमिर खान ने बताया था कि वो तीसरी शादी करने जा रहे हैं। इसके बाद आमिर खान अपनी होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए। अब इन सब के बीच आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस और फिल्म लगान के 25 साल पूरे होने पर स्पेशल इवेंट रखा था। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए, लेकिन सबका ध्यान सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी तरफ खींच लिया।
सलमान खान के लुक ने खींचा ध्यान (Image Source: Zoom)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मुझे उस आदमी से...', Diljit Dosanjh के साथ लड़ाई पर Kangana Ranaut ने तोड़ी चुप्पी, खत्म हुई दुश्मनी?
नए लुक में नजर आए सलमान खान
एक्टर सलमान खान एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह सलमान खान अभी हाल ही में सामने आया नया लुक है। आमिर खान की अभी हाल ही में रखी गई एक पार्टी में सलमान खान का नया लुक देखने को मिला, जो सोशल मीडिया पर छा गया। सलमान खान ने अपने ऑल-ब्लैक लुक से सबका ध्यान खींच लिया। वो लेदर ब्लेजर, अंदर वेस्ट और डिस्ट्रेस्ड जींस में नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके नए हेयरकट की हुई। पहली बार बज-कट लुक में दिखे सलमान को देखकर हर कोई हैरान हो गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Kala Hiran के मेकर्स को हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, Salman Khan ने की फिल्म पर रोक लगाने की मांग
गौरी स्प्रैट के साथ दिखे आमिर खान
इस इवेंट में एक्टर आमिर खान अपनी होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ दिखाई दिए। इस दौरान आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए। आमिर खान और गौरी स्प्रैट की वीडियो और तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। तो वहीं करीना कपूर का नया लुक देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते ही रह गए। आमिर खान की फिल्म लगान में गौरी के रोल में नजर आने वाली ग्रेसी सिंह भी नजर आईं। ग्रेसी सिंह का को देख लोगों को पुराने दिन याद आ गए।
ये स्टार्स भी आए नजर
आमिर खान के इस इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर के अलावा रेखा, जूही चावला, जावेद अख्तर, किरण राव और सनी देओल के दोनों बच्चे भी नजर आए। आमिर खान के इवेंट से सामने आई इन तस्वीरों और वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
