सलमान खान ने एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ, जल्द सामने आएगा बड़ा अपडेट

  • Authored by: अभय
  • Updated May 30, 2025, 02:25 PM IST

Salman Khan-Mahesh Narayanan Next Movie: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) अब मलयालम सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर महेश नारायणन (Mahesh Narayanan) के साथ एक हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करने की तैयारी में हैं। सलमान खान की इस फिल्म की कहानी एकदम नई होने वाली है। तो चलिए जानते हैं डिटेल्स

Salman Khan-Mahesh Narayanan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) काफी समय से बड़े पर्दे पर एक धमाकेदार वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए सलमान खान अपनी कई नई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस धमाल मचाने वाले हैं। अभी हाल ही में सलमान खान का नाम अपूर्वा लाखिया (Apoorva Lakhia) की वॉर ड्रामा फिल्म से जुड़ा था। इस फिल्म को लेकर एक के खबरें सामने आ रही हैं। इस फिल्म में एक नए स्टार की एंट्री भी हुई थी। अब इन सब के बीच सलमान खान के एक और बड़ी फिल्म लग गई गई है। इस बार सलमान खान साउथ के फिल्म डायेरक्टर के साथ काम करने जा रहा हैं।

Mahesh Narayanan Salman Khan Movie

सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म के लिए इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

सलमान खान अपनी नई अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान खान अब बॉलीवुड के बाद साउथ के फिल्म डायेरक्टर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। Peepingmoon की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान अब मलयालम सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर महेश नारायणन (Mahesh Narayanan) के साथ एक हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करने की तैयारी में हैं। ये अभी तक बिना टाइटल वाली फिल्म (Untitled Action Thriller) सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री (Alvira Khan Agnihotri) प्रोड्यूस कर रही हैं। लेकिन आपको बता दें अभी तक फिल्म को लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

End of Feed