Salman Khan Issued Notice By Delhi High Court: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। फिलहाल उनकी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर लोग काफी बातें कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान की मूवी बैटल ऑफ गलवान का एक टीजर आउट हुआ, जिसे लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि किसी को भी सलमान खान की इजाजत के बिना उनके नाम, आवाज, चेहरा या कोई भी खास पहचान वाले तत्वों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अब चीनी AI प्लेटफॉर्म की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है।
pic credit- salman khan instagram
दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चीनी एआई वॉइस जनरेशन प्लेटफॉर्म की याचिका पर दिया गया है। कोर्ट ने सलमान खान से चार हफ्तों के अंदर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी। याचिका में 11 दिसंबर के आदेश को रद्द करने की मांग की गई है, जिसमें हाई कोर्ट ने सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा दी थी। उस आदेश में कोर्ट ने सलमान की आवाज और पहचान के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। बता दें कि सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की थी।
इस फिल्म में दिखाई देंगे सलमान खान
बताते चलें कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' 2020 की गलवान घाटी झड़प पर आधारित एक वॉर ड्रामा है, जिसमें सलमान भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल संतोष बाबू की भूमिका में हैं, और यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह लीड एक्ट्रेस के रोल में है। सलमान खान चित्रांगदा सिंह की फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है। लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीद है। मालूम हो कि बीते साल भाईजान की फिल्म सिकंदर ने सभी को निराश किया था। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लोग कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।
