इस भयानक बीमारी से जूझे सलमान खान, द ग्रेट इंडियन कपिल शो में खुद क‍िया खुलासा

सलमान खान हाल ही में कपिल शो के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हिस्सा बने थे। इस शो के दौरान सलमान खान ने खुद से जुड़े कई खुलासे किए हैं। अब ये एपिसोड जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इस एपिसोड को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं।

सलमान खान सबसे बड़े बॉलीवुड सुपरस्टारों में से एक हैं। एक्टर ने सिनेमा जगत को कई हिट फिल्में दी है। एक्टर 59 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी-भी फिल्मों में काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइन है। सलमान खान ने 1988 में ‘Biwi Ho To Aisi’ से करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में सलमान खान द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हिस्सा बने थे। इस शो के दौरान एक्टर ने कई बड़े खुलासे किए है। आइए जानते हैं कि सलमान खान ने क्या-क्या कहा है।

salman khan and kapil sharma

salman khan and kapil sharma

सलमान खान ने कई गंभीर स्थितियों के साथ जीने और काम करने के बारे में बात की। जिसमें ट्राइजेमिनल न्यूरलजिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन शामिल है। शारीरिक रूप से थकावट के बावजूद, सलमान ने बताया कि वह फ्रैक्चर पसलियों और अत्यधिक दर्द से जूझते हुए भी फिल्म में कड़ी मेहनत करना जारी रखते हैं।

End of Feed