Salman Khan को देखकर दौड़ा चला आया 'लिटिल फैन', भाईजान ने बॉडीगार्ड्स को साइड कर लगाया गले

Salman hugging a child at airport: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बच्चे को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, जब यह बच्चा उनकी तरफ भागकर आ गया। भाईजान ने बॉडीगार्ड्स को साइड करके इस बच्चे को गले लगा लिया।

Salman hugging a child at airport: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बच्चों के साथ बच्चे बन जाते हैं। भाईजान को करीब से जानने वाले कहते हैं कि उनके अंदर एक बच्चा है, जो बच्चों से मिलकर बाहर निकल आता है। इसका एक नमूना फैंस को हाल ही में मिला जब सलमान खान एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान सलमान खान का एक लिटिल फैन उनकी तरफ भागकर आया, जिसे उन्होंने गले लगा लिया। सलमान खान का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और हर कोई भाईजान की तारीफ कर रहा है।

Salman Hugged little boy

Salman Hugged little boy

Salman Khan ने एयरपोर्ट पर बच्चे को लगाया गले

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने बॉडीगार्ड्स के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उनका एक लिटिल फैन वहीं पर मौजूद था। इस लिटिल फैन ने जब सलमान खान को एयरपोर्ट पर देखा तो वो भागता हुआ उनकी तरफ बढ़ने लगा। सलमान खान के बॉडीगार्ड्स की नजर उस पर नहीं पड़ी लेकिन भाईजान ने उसे देख लिया। भाईजान ने उसे न केवल गले लगाया बल्कि उसके गाल पर हाथ लगाकर उसके चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर दी। भाईजान की दरियादिली देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आप सलमान खान का वायरल होता वीडियो नीचे देख सकते हैं:

End of Feed