सलमान खान के घर पर हुई र्फ़ाइरिंग केस में अदालत का बड़ा फैसला, किसी हाल में बक्शा नहीं जाएगा गुनहगार

Salman Khan House Firing Case Update: सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलाबारी के बाद से ही एक्टर की सुरक्षा को और भी बढ़ा दिया गया है। अप्रैल में हुई इस घटना पर अभी भी केस चल रहा है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अदालत ने एक आरोपी को जमानत देने से साफ मना कर दिया है।

Salman Khan House Firing Case Update: सलमान खान( Salman Khan) के घर के बाहर हुई गोलीबारी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। ताजा खबर यह है कि अदालत ने इस मामले के आरोपी और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े मोहम्मद रफीक सरदार चौधरी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। सलमान खान ( Salman Khan) के घर पर गोलीबारी करने के बाद पुलिस ने जिन्हें हिरासत में लिया था, अब उनपर केस चल रहा है। सोमवार को इसपर बड़ा फैसला आया है।

Salman Khan House Firing Case Update

Image Source: Salman Khan house Fotage

इस मामले पर अदालत का कहना है कि चौधरी ने इस अपराध में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी और वह जानबूझकर इस अपराध में शामिल हुआ था। जांच में सामने आया कि घटना से दो दिन पहले मोहम्मद रफीक चौधरी को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर देखा गया था। उस समय उसने रेकी करते हुए एक वीडियो बनाया था और इसे लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को भेजा था।

End of Feed