'VFX पर ध्यान दो, आर्मी पर नहीं...' Maatrubhumi के ट्रेलर की ट्रोलिंग पर भड़के Salman Khan

हाल ही में सलमान खान की मूवी मातृभूमि का ट्रेलर आउट हुआ था, जिसे देखने के बाद कुछ लोगों ने VFX पर सवाल उठाए थे। इस बीच सलमान खान ने उन ट्रोल्स को तगड़ा जवाब दे दिया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो कि इंटरनेट पर अबतक वायरल है। जहां कई लोगों ने इस ट्रेलर को पसंद किया तो कइयों ने इसे VFX पर सवाल उठाए। इस बीच सलमान खान ने ट्रोल्स को तगड़ा जवाब दिया है। सलमान खान ने ऐसी बात कह दी है कि लोगों के होश उड़ गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Aishwarya Rai Bachchan के एक्स बॉडीगार्ड ने सालों बाद खोला बड़ा राज)

salman khan angry

सलमान खान का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

सलमान खान ने दिया जवाब

सलमान खान ने ट्रोल्स की लंका लगा दी है। सलमान खान हाल ही में फिल्म 'मातृभूमि' के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे। यहां उनसे ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया। इस पर सलमान ने कहा, 'हमने अपने देश और अपने जवानों पर फिल्म बनाई है, लेकिन कोई इस बारे में बात नहीं कर रहा। सब सिर्फ VFX और AI की बात कर रहे हैं। ये लोग कौन हैं और कहां से आते हैं? हमने इस फिल्म की शूटिंग असली जगहों पर की है।' सलमान ने ट्रेलर की आलोचना करने वालों पर तंज कसते हुए कहा, 'अच्छा है, VFX पर ध्यान दो, आर्मी और इमोशंस पर मत दो।' उनके इस जवाब से साफ था कि वह चाहते हैं कि लोग फिल्म को सिर्फ उसके ट्रेलर के विजुअल्स के आधार पर न आंकें, बल्कि उसकी कहानी और भावनाओं को भी समझें।

End of Feed