Salman Khan को मिली बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने Kala Hiran के मेकर्स को लगाई फटकार

Salman Khan Relief: सलमान खान की फिल्म काला हिरण विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अभिनेता को राहत देते हुए फिल्म के टीजर को हटाने का आदेश दिया है।

Salman Khan got relief: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और फिल्म काला हिरण (Kala Hiran) के मेकर्स को लेकर पिछले कुछ समय से बड़ा विवाद चल रहा है। फिल्म के मेकर्स और सलमान खान के बीच मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। सलमान का कहना है कि यह फिल्म उनके 1998 के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है और इसमें उनकी छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है। इसी वजह से उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को बड़ी राहत देते हुए अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'अब सभी घर लौट जाएं...' Salman Khan ने छात्रों से की आंदोलन खत्म करने की अपील)

salman khan got relief

सलमान खान को मिली बड़ी राहत (pic credit-instagram/IMDb)

सलमान खान को मिली बड़ी राहत

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के टीजर को सोशल मीडिया से हटाने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि यह टीजर सलमान खान की इमेज को नुकसान पहुंचा सकता है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर इसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाए। बता दें कि यह मामला सलमान खान की ओर से दायर उस याचिका से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की थी। सलमान खान ने अपनी याचिका में कहा कि फिल्म में उन्हें अंडरवर्ल्ड से जुड़े व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है। उनका आरोप है कि फिल्म में ऐसा कंटेंट है जो उनकी छवि खराब करता है और उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन करता है। याचिका में यह भी दावा किया गया कि फिल्म के पोस्टर में दिखाया गया किरदार काफी हद तक सलमान खान जैसा दिखाई देता है। उसके हाथ में वैसा ही ब्रेसलेट भी दिखाया गया है, जो सलमान की पहचान माना जाता है। साथ ही, निर्माता अमित जानी के पुराने बयान और मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा गया कि फिल्म इसी मामले पर आधारित है।

End of Feed