Battle Of Galwan: टीजर के लिए ट्रोल हुए सलमान खान, सपोर्ट में आए BB 13 कंटेस्टेंट बोले- लोग समझ नहीं रहे...

Salman Khan Gets Support From Bigg Boss Contestant Amid Trolling For Battle Of Galwan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे। लेकिन इस फिल्म के टीजर के लिए वह बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। वहीं अब उनके सपोर्ट में बिग बॉस के कंटेस्टेंट उतरे हैं।

Salman Khan Gets Support From Bigg Boss Contestant Amid Trolling: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान साल 2026 में फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। लेकिन 'बैटल ऑफ गलवान' का बीते 27 दिसंबर को टीजर रिलीज हुआ, जिसमें युद्ध के मैदान में अपनी मुस्कुराहट दिखाने के लिए सलमान खान बुरी तरह ट्रोल हो गए। लोगों ने उनके इस अंदाज को लेकर मीम बनाना भी शुरू कर दिया। हालांकि इस ट्रोलिंग के बीच अब 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट ने सलमान खान (Salman Khan) का समर्थन किया है।

salman khan in battle of galwan

फोटो क्रेडिट- सलमान खान इंस्टाग्राम

'बिग बॉस 13' कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) ने सलमान खान (Salman Khan) के लिए लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है और ट्रोल करने वालों को करारा जवाब भी दिया है। तहसीन पूना वाला ने अपने ट्वीट में लिखा, "जो लोग 'बैटल ऑफ गलवान' के टीजर में सलमान खान को एक हल्की मुस्कुराहट के लिए ट्रोल कर रहे हैं, वो लोग प्वॉइंट समझ नहीं रहे। ये कैजुअल नहीं बल्कि धैर्य है। ये शांत आक्रमण है। ये उस सिपाही का लुक है, जो समझता है कि वह किस चीज की ओर जा रहा है और जब दुश्मन सामने होता है तो डरने से साफ इंकार कर देता है। जब एक सिपाही युद्ध मैदान में कदम रखता है तो दो ही नतीजे होते हैं, या तो वो जीतता है और अपने राष्ट्र की रक्षा करता है और या इसके लिए खुद मर मिटता है। एक सिपाही के लिए दोनों ही जीत है।"

End of Feed